हरियाणा में दो नर्स ने कोरोना से जीती जंग, फूलों से हुआ स्वागत

 हरियाणा में दो नर्स ने कोरोना से जीती जंग, फूलों से हुआ स्वागत

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह देश में महामारी की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से भारत में दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। हालांकि कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। हरियाणा में दो कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिलाएं अब ठीक हो चुकी हैं। जिसके बाद दोनों महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड से तालियों और फूलों के साथ विदाई दी गई।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

हरियाणा के पंचकूला में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। पंचकूला की दोनों कोरोना पॉजिटिव महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड से तालियों और फूलों के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर दोनों महिलाएं कविता और प्रभा काफी भावुक भी हो गईं। दोनों महिलाएं अस्पताल की ही स्टाफ नर्स हैं। इस मौके पर कविता और प्रभा ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम और स्टाफ का आभार जताया।

पंचकूला की पहली कोरोना पॉजिटिव प्रभा ने कहा कि मुझे डॉक्टरों, नर्सों ने ही जिंदा बचाया है। मैं उनकी आभारी रहूंगी। वहीं स्टाफ नर्स कविता ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मजबूत इच्छा शक्ति और सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। मेडिकल स्टाफ और समाज का सपोर्ट भी बहुत जरूरी है. अच्छा पौष्टिक खाना खाएं और कोरोना के खिलाफ सभी सावधानियां बरतें।

 

इसे भी पढ़ें-

दुनिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंची, जानें भारत में कुल कितने मरीज?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।